UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जौनपुर (Jaunpur) में बैस क्षत्रिय राष्ट्रीय एकता मंच द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह इस बार खासा चर्चाओं में रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) शामिल हुए। उनके साथ जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह और एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसु की मौजूदगी ने आयोजन को और भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बना दिया।
‘दबदबा’ वाले बयान ने खींचा ध्यान
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में बृजभूषण शरण सिंह ने ऐसा बयान दिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। धनंजय सिंह को पूरी कथा पता है कि आखिर बृजभूषण का दबदबा कैसे था और कैसे रहेगा। इस टिप्पणी को कई लोग उनके पुराने प्रभाव और राजनीतिक पकड़ के संदर्भ में देख रहे हैं।
गीत-संगीत से शुरू, संदेश के साथ समाप्त
समारोह की शुरुआत हल्के-फुल्के अंदाज में हुई, जहां बृजभूषण सिंह ने मंच पर गीत गाकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। बाद में अपने भाषण में उन्होंने आत्ममंथन पर जोर देते हुए कहा कि वह रोज सुबह अपनी कमियों को पहचानते हैं और उन्हें दूर करने का प्रयास करते हैं, जिससे व्यक्ति लगातार बेहतर बनता है।
‘आल्हा’ का उदाहरण देकर समझाया प्रभाव
अपने भाषण में उन्होंने पारंपरिक ‘आल्हा’ गाथा का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे पहले वीरता के किस्सों में तलवारों की बात होती थी, वैसे ही उनके ऊपर भी कई तरह की चुनौतियां आईं। लेकिन उन्होंने दावा किया कि उनका प्रभाव पहले भी था, अब भी है और आगे भी बना रहेगा। साथ ही उन्होंने लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनने और अपने आचरण में सुधार लाने की सलाह दी।
Also Read: गोंडा: राजा भैया को लेकर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पोस्ट पर जताई नाराजगी
मीडिया के सवाल पर नाराजगी
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में जब उनसे ईरान से जुड़े मुद्दे पर सवाल पूछा गया तो वह नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि जब देश में लोग शांति से रह रहे हैं तो बार-बार अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को उठाने की जरूरत क्या है। बता दें कि वह करीब तीन घंटे तक जौनपुर के तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में मौजूद रहे और दोपहर में निजी हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे थे।




















