श्रावस्ती जनपद के इमलिया करनपुर गांव में पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है। यह गांव उरलेहवा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े तिवारी गांव फीडर के अंतर्गत आता है। ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण बिजली ठप है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का ट्रांसफार्मर जल गया है। इसकी सूचना बिजली विभाग के जेई, समेत अन्य कर्मचारियों और उच्च अधिकारियों को लगातार दी गई है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय कर्मचारी डीजल उपलब्ध न होने का बहाना बनाकर ट्रांसफार्मर बदलने में देरी कर रहे हैं।
बिजली आपूर्ति ठप होने से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। पिछले तीन दिनों से पंखे और कूलर जैसे सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद पड़े हैं। इसके साथ ही, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से भी ग्रामीणों को जूझना पड़ रहा है। मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए भी लोगों को दूसरे गांवों का रुख करना पड़ रहा है। अमित वर्मा, सिराज, अमन, पेशकार, मनोज, संदीप सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या हर साल गर्मियों में सामने आती है। इस दौरान फाल्ट और ट्रांसफार्मर खराब होने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई विवेक कुशवाहा ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है और जल्द ही ट्रांसफार्मर लगवाकर गांव में आपूर्ति बहाल की जाएगी। लेकिन तीन दिन बाद भी आपूर्ति बाहर नहीं हुई है वहीं, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर बिजली आपूर्ति बहाल करवाने की मांग की है।
श्रावस्ती के इमलिया करनपुर में तीन दिन से बिजली गुल:ट्रांसफार्मर जलने से आपूर्ति ठप, गर्मी मे ग्रामीण परेशान; विभाग पर लापरवाही का आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












