Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ब्लॉक कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप गुप्ता की सड़क हादसे में:इटवा में अज्ञात वाहन...

ब्लॉक कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप गुप्ता की सड़क हादसे में:इटवा में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, घर लौटते समय हुआ हादसा


सिद्धार्थनगर में इटवा ब्लॉक के कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप गुप्ता की शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना इटवा थाना क्षेत्र के रगड़गंज में रात करीब 11 बजे हुई, जब एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद संदीप गुप्ता गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े थे। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक संदीप गुप्ता खुनियांव विकास खंड के ग्राम अकोल्हिया के निवासी थे। वह इटवा ब्लॉक में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे और बताया जा रहा है कि ड्यूटी के बाद अपने घर लौटते समय यह हादसा हुआ। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments