Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कांवड़ यात्रा पर पुलिस अलर्ट, डीजे संचालकों को निर्देश:शंकरपुर में ध्वनि प्रदूषण...

कांवड़ यात्रा पर पुलिस अलर्ट, डीजे संचालकों को निर्देश:शंकरपुर में ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण में बजाएं डीजे, शांति समिति की बैठकें हुईं

#बस्ती_न्यूज

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को देखते हुए बस्ती जिले का पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। विक्रमजोत, छावनी, हर्रैया, परसरामपुर, कप्तानगंज, कलवारी, दुबौलिया, सदर कोतवाली, नगर, पैकोलिया और गौर सहित सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर सभी थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में डीजे संचालकों, ग्राम प्रधानों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। डीजे संचालकों को ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों का पालन करते हुए निर्धारित सीमा में डीजे बजाने की सलाह दी गई। थाना प्रभारियों ने स्पष्ट किया कि नियम विरुद्ध कार्य करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठकों के दौरान कानून व्यवस्था में खलल डालने और शासन-प्रशासन की गाइडलाइन के विरुद्ध कार्य करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई। पुलिस ने कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने कानून का हर हाल में पालन कराने और कांवड़ यात्रा में सम्मिलित सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। त्यौहार की आड़ में अराजकता या अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सूचना को तत्काल डायल 112 या संबंधित थाना सीयूजी नंबर पर दें। जनसहयोग से शांतिपूर्ण और सुरक्षित कांवड़ यात्रा संपन्न कराने के लिए योजनाबद्ध खाका तैयार किया गया है। सभी थाना प्रभारियों ने दोहराया कि नियमों के विपरीत कार्य करने वालों के विरुद्ध कोई समझौता नहीं किया जाएगा और शांतिपूर्ण व्यवस्था को प्रभावित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments