निचलौल से कोहड़वल मार्ग की बदहाल स्थिति और लंबे समय से अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्य के विरोध में क्षेत्र के विद्यार्थियों ने विशाल धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) निचलौल को सौंपा गया। आयोजकों ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व सड़क निर्माण के नाम पर जेसीबी मशीन से सड़क को तोड़ा गया था। इसके बाद निर्माण कार्य पूरा कराने के बजाय उसे अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। टूटी सड़क के कारण छात्र-छात्राओं, किसानों, मरीजों, व्यापारियों और आम नागरिकों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव और कीचड़ की समस्या ने लोगों की दिक्कतें और बढ़ा दी हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि संबंधित ठेकेदार एवं विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका। उन्होंने सरकारी धन के दुरुपयोग की भी आशंका जताई है। ज्ञापन में सड़क निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने, निर्माण में हुई कथित अनियमितताओं की जांच कराने तथा दोषी ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
निचलौल-कोहड़वल मार्ग पर विशाल प्रदर्शन:बदहाल सड़क और अधूरे निर्माण को लेकर एसडीएम को ज्ञापन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












