Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हरीश द्विवेदी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त:बस्ती के हर्रैया में कार्यकर्ताओं ने...

हरीश द्विवेदी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त:बस्ती के हर्रैया में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई

#बस्ती_न्यूज

पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद बस्ती जिले के हर्रैया क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने हर्रैया-मुरादीपुर चौराहे पर एकत्र होकर जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ और वरुण सिंह ने किया। मीडिया से बात करते हुए चन्द्रमणि पाण्डेय ने कहा कि हरीश द्विवेदी का राष्ट्रीय स्तर पर इस महत्वपूर्ण पद पर चयन न केवल बस्ती, बल्कि पूरे पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव की बात है। भाजपा नेताओं ने इस नियुक्ति को सेवा, समर्पण और निरंतर सांगठनिक परिश्रम का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व ऐसे कार्यकर्ताओं को हमेशा उचित स्थान देता है। हरीश द्विवेदी ने छात्र राजनीति से अपना सफर शुरू किया था और संगठन में बिहार के सह-प्रभारी तथा असम के प्रदेश प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद हरीश द्विवेदी के समन्वय से बस्ती सहित पूरे पूर्वांचल में विकास कार्यों को और गति मिलेगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिवचरन जायसवाल, शक्तिदीप पाठक, पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, योगेन्द्र सिंह, दिनेश तिवारी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, वरुण सिंह, अतुल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular