#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले की कप्तानगंज विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक कविंद्र चौधरी (अतुल चौधरी) ने नाग पंचमी के अवसर पर रुद्राभिषेक किया। उन्होंने जलेबीगंज बाजार के पास स्थित एक मंदिर में अपने परिवार के साथ भगवान शिव की पूजा की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी के दिन भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने से जीवन के संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि आती है। विधायक चौधरी ने आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच दूध, दही, गंगाजल और शहद से महादेव का अभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने ईश्वर से अपनी कप्तानगंज विधानसभा और समस्त बस्ती जनपद की जनता की खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और तरक्की की कामना की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कप्तानगंज में विधायक ने नाग पंचमी पर किया रुद्राभिषेक:परिवार संग भगवान शिव की पूजा कर खुशहाली की कामना की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












