Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया:जमुनहा में पुलिस ने...

युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया:जमुनहा में पुलिस ने शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की


श्रावस्ती के हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र में एक युवक के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में शांति भंग की कार्रवाई की गई है। युवक ने आपत्तिजनक ऑडियो पर लिप्सिंग करते हुए एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। पुलिस के अनुसार, नवसहरा निवासी शिवकुमार पुत्र कृपाराम उर्फ देवता ने कथित तौर पर अनजाने में एक आपत्तिजनक ऑडियो पर लिप्सिंग करते हुए वीडियो क्लिप अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर दी थी। यह मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद, युवक ने अपनी गलती स्वीकार की, माफी मांगी और तुरंत वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने शिवकुमार को 15 अगस्त को गिरफ्तार किया। उसे नियमानुसार धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत एसडीएम जमुनहा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ न्यायालय ने उसे पाबंद कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान के पर्यवेक्षण में हरदत्तनगर गिरंट पुलिस टीम द्वारा की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular