#बस्ती_न्यूज
अमोढ़ा क्षेत्र के बटौली गांव में सोमवार को नाग पंचमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों पुरानी गुड़िया पीटने की लोकपरंपरा निभाई गई। लोगों ने परंपरा के अनुसार गुड़िया रखकर यह रस्म पूरी की। यह परंपरा स्थानीय मान्यता के अनुसार पीढ़ियों से चली आ रही है। ग्रामीण इलाकों में आज भी लोग इसे अपनी लोक संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हुए निभाते हैं। इस परंपरा को लेकर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बटौली गांव के बच्चे उमेश, आशीष, विनय और लड़कियां साक्षी, मीनाक्षी व गौरी ने इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया। देर शाम प्राथमिक विद्यालय के पास बटौली गांव में गुड़िया पीटने की इस लोक परंपरा का पालन करते हुए बच्चों में खुशी देखी गई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नाग पंचमी पर निभाई गई गुड़िया पीटने की परंपरा:अमोढ़ा के बटौली गांव में बच्चों ने मनाया जश्न
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












