भगवान शिव की आराधना का पावन सावन मास 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। इस दौरान श्रद्धालु बेलपत्र, गंगाजल और धतूरा अर्पित कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करेंगे। सावन के आगमन को लेकर जिले के सभी प्रमुख शिवालयों में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंदिर प्रबंधन समितियों के साथ पुलिस और प्रशासन भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर पूरी तरह सक्रिय है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है, जबकि सोमवार का दिन अत्यंत फलदायी माना जाता है। इस वर्ष सावन में चार सोमवार पड़ेंगे। पहला सोमवार 3 अगस्त, दूसरा 10 अगस्त, तीसरा 17 अगस्त और चौथा व अंतिम सोमवार 24 अगस्त को होगा। सावन मास का समापन 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व के साथ होगा। निचलौल क्षेत्र के प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर, इटहिया में सावन को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन तथा जलाभिषेक की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में 47 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा, शुद्ध पेयजल, शौचालय, बिजली, सड़क और पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जा रहा है। दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि उन्हें दर्शन में कोई परेशानी न हो। हर वर्ष नेपाल के त्रिवेणी धाम से बड़ी संख्या में कांवरिये गंगाजल लेकर इटहिया स्थित पंचमुखी शिव मंदिर पहुंचते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने कांवर यात्रा मार्गों की मरम्मत कराने के साथ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के लिए भी विशेष योजना तैयार की गई है। मंदिर प्रबंधन समिति और प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन कराना उनकी प्राथमिकता है। सावन के पूरे महीने मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था और शिवभक्ति का विशेष वातावरण बना रहेगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
30 जुलाई से शिवभक्ति का महीना शुरू:महराजगंज में पंचमुखी मंदिर में जलाभिषेक के लिए विशेष इंतजाम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












