#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत पोखरा के महुरैइया गांव में मंगलवार शाम करीब साढ़े तीन बजे एक बड़ा हादसा टल गया। त्रिभुवन पुत्र गोली के घर खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई, जिससे परिवार और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने तुरंत जलते हुए सिलेंडर को खींचकर खेत में पहुंचाया, जहां वह कुछ देर तक धधकता रहा। इसी दौरान दैनिक भास्कर की टीम भी मौके पर पहुंची और तत्काल पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने जूट के बोरों और भीगे हुए कंबलों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। धर्मेंद्र चौधरी और परशुराम निषाद ने भास्कर टीम के साथ मिलकर फायर ब्रिगेड के निर्देशों का पालन करते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, जिसमें उन्हें सफलता मिली। कुछ देर बाद 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों और आग बुझाने के सही तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गनीमत रही कि ग्रामीणों की सूझबूझ के चलते कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। इस घटना को देखने के लिए मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। इनमें राजेश निषाद, सीमा निषाद, मायावती, सुनील निषाद, रंगीलाल निषाद और हुबलाल निषाद सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में सिलेंडर में लगी आग:ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, पुलिस ने दी बचाव की जानकारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












