Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)निचलौल की झरही नदी में दिखा मगरमच्छ:ग्रामीणों में भय, वन विभाग ने...

निचलौल की झरही नदी में दिखा मगरमच्छ:ग्रामीणों में भय, वन विभाग ने शुरू की रेस्क्यू कार्रवाई


महराजगंज जिले के निचलौल तहसील क्षेत्र के भरगाही गांव के पास झरही नदी में पिछले एक सप्ताह से दो मगरमच्छ देखे जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है और उन्होंने नदी किनारे जाना कम कर दिया है। यह नदी नेपाल की पहाड़ियों से निकलकर भारतीय सीमा क्षेत्र से होकर गुजरती है। स्थानीय निवासियों मुन्ना चौधरी, दुर्विजय चौधरी, हरींद्र चौधरी, दीनदयाल चौहान, लोरीक साहनी, प्रद्युम्न चौहान, हरीराम चौहान, सोनू और उमेश चौधरी ने बताया कि बीते छह-सात दिनों से ये मगरमच्छ गांव के उत्तर दिशा में स्थित नदी में लगातार देखे जा रहे हैं। विशेष रूप से उन परिवारों में चिंता है जिनके बच्चे नदी किनारे खेलने या नहाने जाते थे। ग्रामीणों को आशंका है कि रात के समय मगरमच्छ पानी से निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों में आ सकते हैं। इस खतरे को देखते हुए गांव वालों ने बच्चों और युवाओं को नदी के पास जाने, नहाने और मवेशियों को नदी में ले जाने से रोक दिया है। उन्होंने वन विभाग से जल्द से जल्द कार्रवाई कर मगरमच्छों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि विभाग को मगरमच्छ दिखने की सूचना मिल गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वनकर्मियों की एक टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। यह टीम नदी क्षेत्र का निरीक्षण करेगी और स्थिति का आकलन करने के बाद मगरमच्छों को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू करने की कार्रवाई करेगी। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, नदी के किनारे अनावश्यक भीड़ न लगाएं और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल विभाग को दें।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments