#बस्ती_न्यूज
बस्ती पुलिस ने गोतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थाना नगर पुलिस और एसओजी टीम ने थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में तीन अंतर्जनपदीय गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो जिंदा गोवंशीय बछड़े, दो अवैध चाकू और कुछ नकदी बरामद की है। यह कार्रवाई जनपदीय नाकाबंदी योजना के तहत बेलाड़ी चौराहे पर पिकेट ड्यूटी और सघन चेकिंग के दौरान हुई। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने तत्काल टीम को सक्रिय किया और घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी दिलीप के पास से एक अवैध चाकू और 400 रुपये, जबकि मेराज के पास से एक अवैध चाकू और 500 रुपये बरामद किए गए। मौके से दो गोवंशीय बछड़ों को भी सुरक्षित छुड़ाया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पंचम पुत्र रमेशर (निवासी नेऊरी गाड़ा कुसरौत, थाना नगर, बस्ती), दिलीप पुत्र हंसराज (निवासी खुटहन, थाना नगर, बस्ती) और मेराज पुत्र वल्लन कुरैशी (निवासी साफियाबाद, थाना दुधारा, जनपद संतकबीर नगर) के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना नगर पर मु0अ0सं0 91/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गोवध निवारण संशोधन अधिनियम 2020 की धारा 3/5/8 व 5B तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 4/25 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी दिलीप और मेराज का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। दिलीप के खिलाफ हत्या के प्रयास, गैंगेस्टर एक्ट और पशु क्रूरता सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जबकि मेराज पर भी विभिन्न थानों में लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में 3 गोतस्कर गिरफ्तार:थानाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्रवाई, बछड़े और अवैध चाकू बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












