#बस्ती_न्यूज
रेड़वल स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर कॉलोनी में बैसाखी पर्व के अवसर पर 61 दिवसीय सहज पाठ का समापन हो गया। इस दौरान गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजाया गया, साथ ही भजन-कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया। सहज पाठ सिख धर्म में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रारंभ से अंत तक किया जाने वाला एक संपूर्ण पठन है। इसका मुख्य उद्देश्य पवित्र वाणी को समझकर पढ़ना होता है। 19 अप्रैल को इस 61 दिवसीय सहज पाठ का समापन हुआ। समापन के बाद भजन मंडली ने गुरुवाणी के शब्द ‘वाहो वाहो गोबिंद सिंह आपे गुरु चेला…’ का गायन किया। इस अवसर पर सिख संगत और आम जनमानस ने गुरु के चरणों में माथा टेका और भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया। देर शाम तक चले लंगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में वीरपुर, संग्रामपुर, जगदीशपुर, गोभिया, बर्दिया कुंवर, सेमरा और गोकुलपुर सहित कई गांवों से श्रद्धालु एकत्रित हुए। इस दौरान राम निहोर, रामबहोर, रामशरण, घनश्याम, गोविंद, गणेश, ओमप्रकाश सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
रेड़वल गुरुद्वारे में 61 दिवसीय सहज पाठ संपन्न:बैसाखी पर्व पर भजन-कीर्तन और लंगर का आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












