बहराइच में पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की किल्लत के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस कमी के चलते अधिवक्ताओं और वादकारियों का कोर्ट तक पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिससे न्यायिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इसी समस्या को लेकर जिला अधिवक्ता संघ के बैनर तले वकीलों ने अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला और प्रभारी महामंत्री आलोक पाठक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ता आज दोपहर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जिलाध्यक्ष शुक्ला ने बताया कि जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की कमी से आम लोगों के साथ-साथ अधिवक्ताओं को भी कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा कि विधि व्यवसाय से जुड़े लगभग चार हजार लोगों में से 70 प्रतिशत जिला मुख्यालय से दूर रहते हैं और पेट्रोल-डीजल न मिलने के कारण वे समय पर न्यायालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। अधिवक्ताओं ने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और अपर जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में तेल की कालाबाजारी रोकने और अधिवक्ताओं के लिए ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।
पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर वकीलों ने ज्ञापन सौंपा:आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी रोकने की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












