बहराइच के खैरीघाट थाने की पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार दोपहर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने मुंजहना गांव निवासी छोटकऊ पुत्र मुल्लू और मुन्ना लाल पुत्र छोटकऊ को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक लालधर प्रसाद, कांस्टेबल अविनाश कुशवाहा और प्रमोद वर्मा शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या से संबंधित मामला दर्ज था। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उनकी गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
बहराइच में दहेज हत्या मामले में दो गिरफ्तार:पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा
RELATED ARTICLES












