#बस्ती_न्यूज
नगर थाना क्षेत्र के संसारपुर फुटहिया में एक टेम्पो चोरी हो गया है। अज्ञात चोरों ने फुटहिया चौराहे से वाहन चुराया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम संसारपुर फुटहिया निवासी रोहित सिंह पुत्र देवनाथ सिंह का टेम्पो 14 अप्रैल की रात करीब 2 बजे चोरी हुआ। पीड़ित का मकान फुटहिया चौराहे पर ही स्थित है। रोहित सिंह को घटना की जानकारी सुबह करीब 3 बजे हुई। उन्होंने तत्काल आसपास तलाश की और लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। चोरी की यह घटना ऐसे समय हुई जब घटनास्थल के पास ओवरब्रिज पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
फुटहिया चौराहे से टेम्पो चोरी:सीसीटीवी के बावजूद अज्ञात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












