HomeArchitectureप्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ध्वस्त, 4 मजदूर मलबे में दबे, सपा नेता...

प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ध्वस्त, 4 मजदूर मलबे में दबे, सपा नेता समेत 12 पर क्यों दर्ज हुआ हत्या का केस?

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में सोमवार को एक कोल्ड स्टोरेज का हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे के समय वहां काम कर रहे लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बचाव कार्य के दौरान 21 से ज्यादा एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें जुटी थीं। घायलों का इलाज एसआरएन मेडिकल कॉलेज और तेज बहादुर सप्रू बेली अस्पताल में किया जा रहा है।

सपा नेता अंसार अहमद और बेटे समेत 12 लोगों पर हत्या का केस

फाफामऊ थाना पुलिस ने हादसे के बाद कार्रवाई करते हुए सात नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। नामजद आरोपियों में पूर्व मंत्री और सपा नेता अंसार अहमद ‘पहलवान’, उनके बेटे मंजुल, मैनेजर उस्मान, मोहम्मद असलम बाबा, भतीजे अलावदीन, ड्राइवर जावेद और मोहम्मद इरफान शामिल हैं। पुलिस ने हत्या की धारा समेत छह अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताई संवेदना और मुआवजे की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया और मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने घायलों के उचित उपचार और मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने भी इसी तरह के मुआवजे की घोषणा की है।

राहत और बचाव कार्य में प्रशासन सक्रिय

डीएम मनीष कुमार वर्मा, पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के दौरान अमोनिया गैस का रिसाव भी हुआ, जिससे बचाव कार्य और जटिल हो गया। प्रशासन ने राहत और बचाव के लिए फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगाई और घायल मजदूरों को सुरक्षित निकाला। घटना ने स्थानीय प्रशासन और समाज में सुरक्षा मानकों और निर्माण निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read more-समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी ने किया चौकाने वाला दावा, कहा ‘दाढ़ी, कुर्ता- टोपी पहनने वालों को..’

The post प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ध्वस्त, 4 मजदूर मलबे में दबे, सपा नेता समेत 12 पर क्यों दर्ज हुआ हत्या का केस? appeared first on UP Varta News.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments