Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जनता दर्शन में गूंजी समस्याएं:श्रावस्ती सदर विधायक ने अफसरों को लगाई फटकार,...

जनता दर्शन में गूंजी समस्याएं:श्रावस्ती सदर विधायक ने अफसरों को लगाई फटकार, तुरंत समाधान के दिए निर्देश


श्रावस्ती सदर विधायक राम फेरन पाण्डेय ने गुरुवार को अपने इकौना स्थित आवास पर ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान करीब 50 क्षेत्रवासियों ने अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याएं उनके समक्ष रखीं। कार्यक्रम में भूमि विवाद, राजस्व, बिजली, पानी, सड़क, आवास, पेंशन और स्वास्थ्य से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। विधायक ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने कहा कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार जनसेवा, सुशासन और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराना है। ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस व्यवस्था के जरिए लोगों ने सीधे विधायक से संवाद कर अपनी समस्याएं रखने के अवसर की सराहना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments