Homeक्राइम (Crime)‘झालमुड़ी मैंने खाई और मिर्ची TMC को लगी…’, बंगाल में बोले PM...

‘झालमुड़ी मैंने खाई और मिर्ची TMC को लगी…’, बंगाल में बोले PM मोदी- जीत के बाद मिठाई और झालमुड़ी बांटकर जश्न मनाएंगे

पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में आयोजित चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने दूसरे चरण के मतदान को लेकर राजनीतिक माहौल पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राज्य से मिल रहे संकेतों के अनुसार चुनावी हवा बदलती नजर आ रही है और जहां मतदान प्रतिशत अधिक रहा है, वहां भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिखी है। साथ ही उन्होंने मतदाताओं को बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बधाई भी दी।

भरोसे की जीत बनाम भय की राजनीति

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कृष्णानगर में इस समय डर की राजनीति पर विश्वास की जीत दिखाई दे रही है। उनके अनुसार लोगों में नया उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि लंबे समय से जिनकी आवाज दबाई गई थी, वे अब खुलकर अपनी बात रख रहे हैं और समाज के हर वर्ग में जागरूकता बढ़ी है।

Also Read: ममता दीदी को जय श्री राम नाम से नफरत है…पश्चिम बंगाल में गरजे CM योगी, बोले- TMC के गुंडों-माफिया का उपचार भी बुलडोजर

‘झालमुड़ी’ पर टिप्पणी और TMC पर तंज

सभा के दौरान मोदी ने एक हल्के-फुल्के अंदाज में ‘झालमुड़ी’ का जिक्र करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत के बाद लोग मिठाई और झालमुड़ी बांटकर जश्न मनाएंगे। इस दौरान पीएम ने यह भी कहा की झालमुड़ी मैंने खाई है मिर्ची TMC को लग रही है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि स्थानीय स्तर पर TMC के खिलाफ लोगों में नाराजगी है और कई क्षेत्रों में पार्टी को नुकसान हो सकता है।

‘जंगलराज’ और भयमुक्त समाज का मुद्दा

नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में आरोप लगाया कि राज्य में ‘जंगलराज’ जैसी स्थिति के खिलाफ लोग मतदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान, कर्मचारी, डॉक्टर, वकील, शिक्षक और छोटे व्यवसायी सभी भय से मुक्ति की उम्मीद में वोट दे रहे हैं। उनके अनुसार यह चुनाव किसी एक नेता का नहीं, बल्कि जनता की भागीदारी से लड़ा जा रहा है।

Also Read: ‘कांग्रेस-सपा का चेहरा सामने आ गया….’, महिला आरक्षण को लेकर भड़के सीएम योगी

TMC शासन पर आरोप

प्रधानमंत्री ने कहा कि TMC के शासन में भ्रष्टाचार और झूठे वादों का दौर रहा है, जिसके कारण स्थानीय निकायों और शहरों की स्थिति प्रभावित हुई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कई क्षेत्रों में विकास की जगह समस्याएं बढ़ी हैं। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग और सरकारी कर्मचारियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और बेहतर ढंग से आगे बढ़ रही है, और इस बार रिकॉर्ड मतदान देखा जा रहा है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments