Homeउत्तर प्रदेशरामनवमी पर बस्ती में गूंजा जय श्रीराम:हिंदू युवा वाहिनी की भव्य शोभायात्रा...

रामनवमी पर बस्ती में गूंजा जय श्रीराम:हिंदू युवा वाहिनी की भव्य शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु


बस्ती में रामनवमी के अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी ने भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा कंपनी बाग से शुरू होकर गांधीनगर, पक्का बाजार समेत शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान पूरा शहर ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठा। शोभायात्रा में राम दरबार की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। यात्रा में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां हाथों में केसरिया ध्वज लिए चल रहे थे। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर कुछ लोग झूमते और नृत्य करते दिखे, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। मार्ग के दोनों ओर खड़े लोग शोभायात्रा की भव्यता देख रहे थे। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी विनय सिंह, राजा ऐश्वर्या प्रताप सिंह, अजय सिंह गौतम, सत्येंद्र सिंह भोलू, पवन मल्होत्रा, कन्हैयालाल, रामजी पांडे, रामप्रताप सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। यह शोभायात्रा शहर में धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का संदेश लेकर निकली। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments