Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कप्तानगंज थाने में समाधान दिवस का आयोजन:राजस्व से जुड़े चार मामलों के...

कप्तानगंज थाने में समाधान दिवस का आयोजन:राजस्व से जुड़े चार मामलों के तत्काल निस्तारण के निर्देश, स्थानीय लोगों ने की सरहना

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। समाधान दिवस के दौरान कुल चार मामले सामने आए, जो सभी राजस्व से संबंधित थे। थानाध्यक्ष ने इन सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। फरियादियों को शीघ्र न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रत्येक मामले के समाधान के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आम जनता को थाने के चक्कर लगाने से बचाना और उनकी समस्याओं का निराकरण एक ही दिन में सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि गठित टीमें निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करेंगी। स्थानीय लोगों ने समाधान दिवस की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे आम आदमी को काफी राहत मिलती है और पुलिस प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत होता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments