Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खेसरहा शितलापुर में नाली निर्माण शुरू:ग्रामीणों को वर्षों पुरानी जलभराव समस्या से...

खेसरहा शितलापुर में नाली निर्माण शुरू:ग्रामीणों को वर्षों पुरानी जलभराव समस्या से मिलेगी राहत


निचलौल विकासखंड के खेसरहा शितलापुर गांव में वर्षों से लंबित नाली निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। इससे लंबे समय से जलभराव और गंदगी की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों द्वारा लगातार ब्लॉक और जिला प्रशासन से इस संबंध में मांग की जा रही थी। ग्रामीणों की आवाज उठाने के बाद, निचलौल ब्लॉक प्रमुख के सौजन्य से नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। गांव में नाली निर्माण शुरू होते ही ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के दिनों में घरों के सामने पानी भर जाता था, जिससे कीचड़, गंदगी और आवागमन में भारी परेशानी होती थी। इस निर्माण से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने इसे विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताते हुए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। एक ग्रामीण ने कहा, “हमारी वर्षों की मांग पूरी हुई है, अब जलभराव से मुक्ति मिलेगी।”

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments