Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सोनौली सीमा पर ओवरलोड ट्रकों की भरमार:यातायात बाधित, सड़कें क्षतिग्रस्त; एआरटीओ ने...

सोनौली सीमा पर ओवरलोड ट्रकों की भरमार:यातायात बाधित, सड़कें क्षतिग्रस्त; एआरटीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया


सोनौली सीमा इन दिनों ओवरलोड और ओवर हाइट मालवाहक ट्रकों का अड्डा बन गई है। राजस्थान से नेपाल जाने वाले ये ट्रक निर्धारित 40 टन की सीमा के बजाय 80 से 100 टन तक भार ढो रहे हैं। इससे न केवल यातायात व्यवस्था चरमरा रही है, बल्कि सड़कों की हालत भी तेजी से बिगड़ रही है। भारी-भरकम ट्रकों के लगातार आवागमन से सीमा पर जाम की स्थिति आम हो गई है। छोटे वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। इसके अलावा, ओवर हाइट ट्रक बिजली के तारों और पुलों के लिए भी खतरा बन रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इन ओवरलोड ट्रकों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। दो माह पूर्व सिद्धार्थनगर में एक ट्रक पलटने से दो लोग घायल हो चुके हैं। इन घटनाओं के बावजूद, जिम्मेदार विभाग अब तक गंभीर नहीं दिख रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। वाहन चालकों ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि ओवरलोड ट्रकों की वजह से उन्हें समय पर गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत होती है और वे अक्सर जाम में फंस जाते हैं। इस संबंध में एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मामला अब उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही ओवरलोड और ओवर हाइट ट्रकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments