Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)तेज आंधी आने से कई पेड़ टूटे:बस्ती के लालगंज बानपुर मार्ग घंटों...

तेज आंधी आने से कई पेड़ टूटे:बस्ती के लालगंज बानपुर मार्ग घंटों रहा जाम

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में शाम को आई तेज आंधी और बरसात के कारण लालगंज-बानपुर मार्ग पर कई पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए। इससे यातायात घंटों तक बाधित रहा। सड़क पर पेड़ गिरने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए चौबाह गांव से होकर कई किलोमीटर का वैकल्पिक रास्ता तय करना पड़ा। सूचना मिलने पर कुदरहा तृतीय के जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी प्रदीप कुमार उर्फ राजा भैया ने तत्काल जेसीबी मशीन की व्यवस्था कर सड़क से गिरे पेड़ों को हटवाया। इसके बाद मार्ग यातायात के लिए सुचारु हो सका। प्रदीप कुमार के इस कार्य की सिसई पंडित गांव निवासी नागेंद्र यादव, शिवम गौर, रमन यादव और बन्नी निवासी मनोज यादव, संजीत यादव, अजय कुमार, सोनू सहित कई स्थानीय लोगों ने सराहना की।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments