HomeHealth & Fitnessशादी से एक दिन पहले दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके...

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में शोक का माहौल

राजस्थान: खैरथल-तिजारा जिले में जहां शादी से ठीक एक दिन पहले दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. कई दिनों से घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और परिवार में खुशी का माहौल था. रिश्तेदार और मेहमान घर पहुंच चुके थे तथा बारात के स्वागत की तैयारियां अंतिम चरण में थीं.

परिवार के अनुसार, घर में हल्दी की रस्में चल रही थीं और शादी की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं. जिस दिन दुल्हन की डोली उठनी थी, उसी दिन उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई. परिजनों ने उसे संभालने की कोशिश की और तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई.

इस घटना के बाद घर का खुशियों भरा माहौल पलभर में मातम में बदल गया. जिस घर में बारात आने वाली थी, वहां दुल्हन की अर्थी उठने से परिजन गहरे सदमे में हैं और पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

खैरथल थाने के हेड कांस्टेबल स्वयं प्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया है. प्रथम दृष्टया परिजनों की ओर से किसी भी प्रकार का शक या संदेह व्यक्त नहीं किया गया है. पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. फिलहाल मामले को संवेदनशील मानते हुए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.

बताया जा रहा है कि शादी के लिए मैरिज गार्डन में सजावट हो चुकी थी और घर में मिठाइयां तैयार की जा रही थीं. मेहमानों के पहुंचने के बाद बारात के स्वागत की तैयारियां जारी थीं.

बारात आने वाली थी और उसके बाद लड़की की विदाई होनी थी. लेकिन शादी से एक दिन पहले हुई इस घटना ने सब कुछ बदल दिया. जिस घर में डोली उठनी थी

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments