लखनऊ। हुसैनगंज स्थित 1912 के ऑफिस पर स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पूरा ऑफिस घेर कर नारेबाजी किया।
कार्यालय के अंदर बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं जमा हो गई और स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए इसे बंद करने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा स्मार्ट मीटर एक धोखा है।प्रदर्शन कर रहे सपा नेता प्रदीप शर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर धोखा है, धोखा है। स्मार्ट मीटर के नाम पर हम सभी लोगों को गुमराह किया जा रहा है। जबरदस्ती घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। जो हमें स्वीकार नहीं है।
उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने से मना किया तो पुलिस बुलाने की धमकी दी गई और ₹10000 जुर्माना की बात कही गई। स्मार्ट मीटर हमें स्वीकार नहीं है। इसके खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और जब तक स्मार्ट मीटर लगा बंद नहीं हो जाएगा विरोध चलता रहेगा।












