ईरान लगातार इजरायल में नागरिकों को ठिकाना बना रहा है। इस बीच इराजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने ईरान को सख्त लहजे में चेतावनी जारी की है। उनका कहना है कि अगर तेहरान ने नागरिक ठिकानों पर बैलेस्टिक मिसाइल दागना बंद नहीं किया तो इजरायल अपने हमलों को तेज करेगा। शुक्रवार को ही इजरायल की वायुसेना ने ईरान में एक बैलेस्टिक मिसाइल और बारूदी सुरंग बनाने वाले करखाने पर बमबारी की। बमबारी के कुछ समय बाद ही इजरायल ने और हमलों की धमकी दी।
इजरायल काट्ज ने कहा, प्रधानमंत्री और मैंने ईरानी आतंकी शासन को इजरायल की नागरिक आबादी पर मिसाइल हमले रोकने की चेतावनी दी है। बावजूद इसके हमले जारी हैं। इस वजह से ईरान में आईडीएफ के हमले तेज किए जाएंगे। उन अन्य लक्ष्यों और क्षेत्रों को निशाना बनाया जाएगा, जिनका इजरायली नागरिकों के खिलाफ हथियार बनाने और उनका संचालन करने में ईरान इस्तेमाल करता है। काट्स ने आगे कहा कि ईरान को इस युद्ध अपराध की खातिर भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
यह भी पढ़ें: होर्मुज, बाब-अल-मंडब और स्वेज नहर, पूरी दुनिया कैसे रोक सकते हैं ये 3 रास्ते?
ईरान पर इजरायल के हमले तेज
नागरिक ठिकानों पर हमले के जवाब में इजरायल ने ईरान पर अपने हमलों को तेज कर दिया है। यज्द स्थित नौसैनिक हथियार उत्पादन कारखाने को बमबारी में तबाह कर दिया गया है। इजरायल का कहना है कि यह कारखाना ईरानी नौसेना की रीढ़ की हड्डी थी। यहां से उन्नत मिसाइलों का उत्पादन हो रहा था। गुरुवार को आईआरजीसी के नौसेना कमांडर की मौत के बाद इजरायल के इन हमलों को बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: फंस गया पेच, चाहकर भी अमेरिका के साथ समझौता क्यों नहीं कर सकता ईरान?
कहां-कहां आईडीएफ ने मचाई तबाही
आईडीएफ ने बताया कि बीती रात वायुसेना ने ईरान में दर्जनभर से अधिक सैन्य ठिकानों पर बमबारी की। तेहरान में दर्जनों हथियार निर्माण स्थलों को निशाना बनाया गया। वहीं कई बैलेस्टिक मिसाइल लॉन्चिंग साइट्स पर भी हमला किया गया। ईरान की सेना और आईआरजीसी के एयर डिफेंस सिस्टम को भी तबाह किया गया। तेहरान की एक इमारत में कुछ सैनिक इजरायल पर हमले की योजना बनाने में जुटे थे। कुछ ही देर में इस इमारत को भी मिट्टी में मिला दिया गया।
देशभर में मौसम में बदलाव, कई राज्यों में बारिश
सरकार ने ईंधन के दाम स्थिर रखने का फैसला किया
उत्तर प्रदेश में बड़ी पुलिस कार्रवाई









