रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को नवाबगंज क्षेत्र में धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पांडवों कालीन मंगली नाथ शिव मंदिर और मंडाहवा स्थित समय माता मंदिर में विशेष आयोजन हुए। दोनों ही मंदिरों में मेले का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भक्तों ने भगवान राम की स्तुति की और मंदिरों में विशेष प्रार्थनाएं कीं। इस अवसर पर दोनों स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इन आयोजनों में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रिंकू सिंह, हरीश कुमार सिंह, अखिलेश कुमार, विजय कुमार सिंह, फौजदार वर्मा, संतोष यादव और मोहित जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रामनवमी पर मंदिरों में पूजा, मेले का आयोजन:नवाबगंज क्षेत्र के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!









