खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुवी नानकार में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप इन दिनों पूरी तरह सूख गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। गांव के मंदिर के पास स्थित यह हैंडपंप ग्रामीणों के लिए मुख्य जलस्रोत था। रोजाना पूजा-पाठ के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी पानी के अभाव में दिक्कत उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हैंडपंप काफी समय से खराब पड़ा है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों की पीड़ा
मोहरलाल यादव ने बताया कि भीषण गर्मी में पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, लेकिन हैंडपंप सूख जाने से लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
रामहित ने कहा कि मंदिर के पास होने के कारण यह हैंडपंप बेहद जरूरी था, लेकिन अब श्रद्धालुओं को भी परेशानी हो रही है।
प्रहलाद ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार हर घर जल की बात करती है, लेकिन यहां एक हैंडपंप भी सही नहीं है।
हीरा सिंह ने बताया कि गांव में पानी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। प्रधान बोले- जल्द होगा समाधान
ग्राम प्रधान विनोद ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है। जल्द ही हैंडपंप की मरम्मत कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हैंडपंप को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि इस भीषण गर्मी में उन्हें पानी की समस्या से राहत मिल सके।
सूखा हैंडपंप, प्यासे ग्रामीण:महुवी नानकार में पानी के लिए भटकना पड़ रहा, मरम्मत की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












