Homeक्राइम (Crime)फर्जी दस्तावेजों के सहारे मकान हड़पने का आरोप, पांच पर...

फर्जी दस्तावेजों के सहारे मकान हड़पने का आरोप, पांच पर…

बरेली। शहर के पुराने इलाके में संपत्ति हड़पने और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। रबड़ी टोला निवासी साहिब हुसैन की शिकायत पर बारादरी थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित साहिब हुसैन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से शिकायत करते हुए बताया कि उनके पिता स्वर्गीय जुल्फिकार हुसैन ने वर्ष 1992 में पशुपति एन्क्लेव, जगतपुर क्षेत्र में करीब 80 वर्ग मीटर का प्लॉट खरीदा था। इस जमीन पर उन्होंने दो मकान बनवाए थे। देखरेख के लिए उनके पिता ने अपने परिचित मोहम्मद शफीक और उनके भाई मोहम्मद रफीक को एक-एक मकान में रहने की अनुमति दी थी।

आरोप है कि समय के साथ जुल्फिकार हुसैन, मोहम्मद शफीक और मोहम्मद रफीक की मृत्यु हो गई। इसके बाद आरोपियों के परिजनों ने मकानों पर कब्जा कर लिया। जब साहिब हुसैन ने अपनी संपत्ति वापस मांगी, तो आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज पेश कर दिए। इनमें जुल्फिकार हुसैन के कथित फर्जी हस्ताक्षर वाला मुख्तारनामा (पावर ऑफ अटॉर्नी) और हिबानामा (गिफ्ट डीड) शामिल हैं।

Also Read : चार मासूम बच्चों की हत्या के बाद फरार मां गाजिया खातून का भी शव मिला, नाले के किनारे पड़ा था

पीड़ित का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, साथ ही जान से मारने की धमकी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी के निर्देश पर बारादरी पुलिस ने मोहम्मद अतीक, मोहम्मद तौफीक, परवेज, मो. आसिफ और अरशद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दस्तावेजों की सत्यता की पड़ताल के साथ आरोपियों की भूमिका स्पष्ट करने में जुटी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments