महराजगंज में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 22वीं वाहिनी ठूठीबारी ने मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया। यह कार्रवाई ठूठीबारी समवाय क्षेत्र के भरवालिया गांव के पास मुख्य सड़क पर नाका ड्यूटी के दौरान की गई। एसएसबी की नाका टीम सीमा क्षेत्र में सघन जांच और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को साइकिल पर बोरे और झोले लादे हुए आते देखा। उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर उसे रोका गया और पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर साइकिल पर लदे बोरों से 15 कॉर्टून नेपाली शराब बरामद हुई। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने शराब को सीमा पार ले जाने की बात स्वीकार की। एसएसबी ने बरामद शराब और गिरफ्तार आरोपी को संबंधित विभाग को सौंप दिया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ठूठीबारी एसएसबी की सहायक कमांडेंट प्रिया यादव ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से नाका ड्यूटी और गश्त अभियान चलाए जा रहे हैं, और भविष्य में भी तस्करी के किसी भी प्रयास को विफल किया जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
SSB ने 15 कार्टून नेपाली शराब पकड़ी:भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी, महराजगंज में एक गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












