HomeHealth & Fitnessसिर्फ तीन महीनों में नये आधार के 2.1 करोड से अधिक डाउनलोड...

सिर्फ तीन महीनों में नये आधार के 2.1 करोड से अधिक डाउनलोड हो गए

?नई दिल्ली। नए आधार ऐप ने बड़ी कामयाबी पाई है। सरकार ने बताया है कि नया आधार ऐप जनता के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। सिर्फ तीन महीनों में इसके 2.1 करोड से अधिक डाउनलोड हो गए हैं, जिससे आधार से जुड़ी सेवाएं लोगों के लिए बहुत आसान हुई हैं। जानकारी के अनुसार, नए आधार ऐप को सबसे अधिक मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए उपयोग में लाया जा रहा है। अब तक 28 लाख से अधिक लोग नए आधार ऐप का उपयोग करके अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर चुके हैं। इसी तरह, लगभग 6 लाख लोगों ने अपने अड्रेस को अपडेट करने के लिए इस ऐप का उपयोग किया है।

क्‍या है नया आधार ऐप
आधार ऐप न्‍यू जेनरेशन मोबाइल एप्लिकेशन है। इसे इसलिए डिजाइन किया गया है ताकि लोग अपने मोबाइल को ही आधार कार्ड की तरह आईडी प्रूफ के रूप में दिखा सकें। जो लोग जेब में आधार कार्ड रखकर नहीं चलना चाहते, वह आधार ऐप को सत्‍यापन के लिए प्रस्‍तुत कर सकते हैं।

लोगों ने जताया भरोसा
सरकार का कहना है कि नए आधार ऐप का बढता उपयोग न केवल लोगों के भरोसे को दर्शाता है, बल्कि आधार सर्विसेज को अधिक सुलभ और यूजर फ्रेंडली बनाने में नए ऐप की भूमिका को भी प्रदर्शित करता है, जिससे आधार यूजर्स का काम आसान होता है।

न्‍यू आधार ऐप के फीचर्स
इस ऐप में फेस वेरिफ‍िकेशन की सुविधा है।
एक क्लिक में बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक हो जाता है।
क्‍यूआर कोड कार्ड जनरेट करके उसे शेयर करने की सुविधा है।
नए आधार ऐप को दिखाकर लोग होटल-चेक इन कर सकते हैं।
उम्र के वेर‍िफ‍िकेशन, अस्‍पताल में भर्ती होने जैसे कामों के लिए भी इसे दिखाया जा सकता है।
ऐप को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म से डाउनलोड किया जा सकता है।

फोन में प्री-इंस्‍टॉल नहीं
कुछ समय पहले भारत सरकार के सामने यह प्रस्‍ताव लाया गया था कि नए आधार ऐप को स्‍मार्टफोन्‍स में प्री-इंस्‍टॉल किया जाए। हालांकि ऐपल, सैमसंग और अन्य स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों ने इसका विरोध किया था। उनका कहना था कि फोन्स में पहले से आधार ऐप प्री-इंस्टॉल करने से प्रोडक्शन का खर्चा बढ़ेगा और इससे सुरक्षा खामियां भी आ सकती हैं। बाद में सरकार ने इस प्रस्‍ताव को टाल दिया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments