#बस्ती_न्यूज
बस्ती के परसरामपुर ब्लॉक क्षेत्र स्थित सोनहटी प्राथमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार, 7 मई 2026 को एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे 100 दिवसीय टीबी अभियान का हिस्सा था। प्रधान संघ परसरामपुर के अध्यक्ष हरिद्वार मिश्रा ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। शिविर में उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें निःशुल्क एक्स-रे, शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन और वजन सहित अन्य आवश्यक जांचें शामिल थीं। जरूरतमंद लोगों को आवश्यक दवाएं भी वितरित की गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया और उन्हें समय पर जांच एवं उपचार कराने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अधीक्षक डॉ. राजेश दुबे ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए जनजागरूकता और समय पर जांच अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से लगातार खांसी, कमजोरी या बुखार जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने की अपील की। कार्यक्रम में पीपीएम मो. सऊद, डॉ. नदीम अहमद, इंपैक्ट इंडिया प्रोग्राम के डिस्ट्रिक्ट लीड प्रमोद तिवारी, बीपीएम रितेश सिंह, बीसीपीएम श्वेतांक सिंह, एसटीएस आशुतोष, एसटीएलएस संदीप, डीआरए मुस्तफा, सीएचओ फिरोज, आशा, एएनएम और टीबी चैंपियन सहित स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भी शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
सोनहटी विद्यालय में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत प्रधान संघ अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












