Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में छुट्टा मवेशी से टकराई बाइक, मजदूर की मौत:6 बच्चों के...

श्रावस्ती में छुट्टा मवेशी से टकराई बाइक, मजदूर की मौत:6 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार में इकलौते कमाने वाले थे


श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुए सड़क हादसे में घायल युवक की शुक्रवार लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई, घटना से एक परिवार गहरे शोक में डूब गया है, क्योंकि परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य चला गया और छह छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। धूमबोझी गांव निवासी 34 वर्षीय सद्दाम पुत्र अब्दुल गनी बुधवार रात किसी काम से घर से निकले थे।वह बरदेहरा की ओर से अपनी बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर छुट्टा मवेशी आ गए, जिनसे उनकी बाइक टकरा गई।टक्कर से सद्दाम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने सद्दाम को तत्काल एक निजी वाहन से बहराइच अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। करीब दो दिन तक चले इलाज के बाद शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सद्दाम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।पत्नी, बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सद्दाम अपने पीछे तीन बेटे और तीन बेटियां छोड़ गए हैं। सबसे बड़ी बेटी 15 वर्ष की है और उससे छोटी 13 वर्ष की है, दोनों सरकारी विद्यालय में पढ़ती हैं। बेटों में नवाज़ (8 वर्ष) यूकेजी में, सवाज अली (6 वर्ष), शहनाज (4 वर्ष) और सबसे छोटा सिराज (2 वर्ष) का है।
सद्दाम मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार के पास न तो खेती है और न ही आय का कोई स्थायी साधन। घर में बुजुर्ग माता-पिता हैं; पिता दोनों पैरों से विकलांग हैं, मां लंबे समय से बीमार चल रही हैं। चार भाइयों में सद्दाम सबसे छोटे थे, परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी।उनकी असमय मौत से परिवार पर गंभीर आर्थिक संकट आ गया है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा सड़कों पर घूम रहे छुट्टा मवेशियों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments