HomeHealth & Fitnessकाेरबा में धारदार हथियार से युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

काेरबा में धारदार हथियार से युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा। जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोहड़िया के पास आज रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बसंत पटेल (37 वर्ष) निवासी बारमपुर के रूप में हुई है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार अज्ञात आरोपितों द्वारा धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच प्रारंभ की। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है तथा जल्द ही आरोपिताें की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मृतक बसंत पटेल विवाहित था तथा उसके दो बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments