Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिसवा में वांछित अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई:डुग्गी मुनादी कर 82 सीआरपीसी का...

सिसवा में वांछित अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई:डुग्गी मुनादी कर 82 सीआरपीसी का नोटिस चस्पा


कोठीभार पुलिस ने सिसवा नगरपालिका क्षेत्र में एक वांछित अभियुक्त दीपक केशरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने डुग्गी मुनादी कराकर और सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा कर धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा की कार्रवाई की। दीपक केशरी सिसवा बाजार के वार्ड नंबर 11 निवासी ओमप्रकाश केशरी का पुत्र है। वह कोठीभार थाना के मुकदमा संख्या 7557/21 में धारा 138 एन आई एक्ट के तहत वांछित चल रहा था। अभियुक्त दीपक लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी न होने पर न्यायालय ने उसके विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा जारी करने का आदेश दिया था। न्यायालय के इसी आदेश के अनुपालन में कोठीभार पुलिस ने नियमानुसार विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा किए और डुग्गी मुनादी कराई, जिससे आम जनता को भी इसकी जानकारी मिल सके। इस कार्रवाई के दौरान सिसवा चौकी प्रभारी दिव्यप्रकाश मौर्य, उपनिरीक्षक राहुल राय, हेड कॉन्स्टेबल वीरेंद्र मौर्य, अशोक यादव और कॉन्स्टेबल सिकंदर यादव सहित पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments