Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)युवक को सांप ने डसा:परिजनों में डर का माहौल, सीएचसी में भर्ती

युवक को सांप ने डसा:परिजनों में डर का माहौल, सीएचसी में भर्ती


चरदा क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में शौच के लिए गए एक युवक को सांप ने डस लिया। घटना के बाद उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चरदा में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मणपुर निवासी आलोक कुमार पाण्डेय (पुत्र लल्लू) रविवार को शौच के लिए जा रहे थे, तभी उन्हें सांप ने काट लिया। इस घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया और वे तुरंत आलोक को अस्पताल ले गए। सीएचसी चरदा के चिकित्सक डॉ. अतर्र रहमान ने बताया कि युवक की हालत में अब सुधार है। उसे आवश्यक उपचार दिया जा रहा है और डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है। डॉ. रहमान ने बरसात के मौसम में लोगों से खेतों और झाड़ियों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments