Homeजिला / लोकल (Local News)किराए के मकान से निकलकर खुद का फ्लैट या घर खरीदना है...

किराए के मकान से निकलकर खुद का फ्लैट या घर खरीदना है तो आजमाएं ये आसान से ज्योतिष उपाय

भारत में घर खरीदने की चाह रखने वाले लोग अब पारंपरिक आध्यात्मिक और ज्योतिषीय तरीकों का इस्तेमाल ज्यादा करने लगे हैं, ताकि घर खरीदने की प्रक्रिया आसान हो सके. इसकी वजह यह है कि घरों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और प्रोजेक्ट्स में देरी आम हो गई है, जिससे घर खरीदना मुश्किल हो गया है. अगर आप इन ज्योतिष उपाय को करते हैं तो आप भी खुद का मकान व फ्लैट खरीदने में सक्ष्म होंगे.

कई लोग नौकरी व कारोबार करने के लिए माता-पिता का घर छोड़कर दूसरे शहर, राज्य या फिर विदेश चले जाते हैं. जहां काफी समय तक किराए पर रहते हैं, लेकिन किराए का मकान कभी अपना घर नहीं बन पाता. हर कोई चाहता है कि उसका अपना घर या फ्लैट हो, जिसे वह घर बना सके, जिसे वह अपना कह सके. कई लोग खुद का मकान या फ्लैट खरीदने की इच्छा को आसानी से पूरा कर लेते हैं लेकिन कुछ लोगों के लिए यह बहुत मुश्किल होता है. ऐसे में अगर आप कुछ आसान से ज्योतिष उपाय कर सकते हैं तो आप भी खुद का मकान या फ्लैट खरीद सकते हैं. ये उपाय ना केवल ग्रहों को शांत करते हैं बल्कि आपके मकान या फ्लैट खरीदने के सपनों को भी पूरा करते हैं. आइए मकान व फ्लैट खरीदने के इन ज्योतिष उपाय के बारे में जानते हैं…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, खुद का मकान या फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और व्रत अवश्य करें. भगवान गणेश की पूजा करने से प्रॉपर्टी डील्स में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं और आप इस दिशा में आगे भी बढ़ सकते हैं. साथ ही गाय, कुत्ते और पक्षियों को खाना खिलाने से बुरा कर्म दूर होता है. खासकर शनिवार के दिन दान करने से शनि के बुरे प्रभाव कम होते हैं.

खुद का मकान या फ्लैट खरीदने के लिए कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होना बहुत जरूरी है. मंगल ग्रह भूमि और संपत्ति के कारक ग्रह हैं इसलिए मंगल ग्रह को भौम पुत्र भी कहा जाता है. मंगल ग्रह का शुभ फल प्राप्त करने के लिए मंगलवार का व्रत रखकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल मसूर या लाल कपड़ा दान करने की सलाह दी जाती है.

वास्तु के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिशा संपत्ति और स्थिरता की दिशा मानी जाती है. खुद का मकान या फ्लैट खरीदना है तो हर दिन इस दिशा में दीपक अवश्य जलाएं और ईश्वर से प्रार्थना भी करें. ऐसा करने से मकान व फ्लैट लेने की दिशा में आ रही अड़चन दूर हो जाएगी.

अगर आप किराए के घर पर रहते रहते परेशान हो गए हैं तो आप नीम के पेड़ का एक छोटा सा घर बनवा लें और उसको किसी गरीब बच्चे को दे दें या घर के मंदिर में ही रख दें. ऐसा करने से घर लेने की डील में आ रही परेशानियां दूर होंगी और खुद का मकान तथा फ्लैट खरीदने में सक्ष्म होंगे, जिसे आप अपना कह सकेंगे.

सालों से किराए के मकान में रह रहे हैं और खुद का घर या फ्लैट चाहते हैं तो एक लाल रंग का कपड़े लें और उसमें 6 लौंग, 6 चुटकी कुमकुम, 9 बिंदी और 9 मुट्ठी मिट्टी लेकर एक पोटली बना लें. फिर इस पोटली को मंगलवार के दिन हनुमानजी के चरणों में रख दें और चमेली के तेल का दीपक जलाकर अपने मन की बात कह दें. इसके बाद पोटली को नदी में प्रवाहित कर दें और हाथ जोड़कर प्रार्थना करें. ऐसा करने से खुद का मकान या फ्लैट खरीदने की इच्छा आपकी पूरी होगी.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments