सिसवा नगरपालिका कार्यालय में शनिवार की शाम नगर के टैक्सी स्टैंड की नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई। देवरिया के साहब पांडेय ने 12.96 लाख रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर टेंडर हासिल किया। यह नीलामी नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल और नामित मजिस्ट्रेट व अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज की देखरेख में हुई। बोली 12.66 लाख रुपये से शुरू हुई थी। उपस्थित आवेदकों ने विभिन्न बोलियां लगाईं। अंततः, साहब पांडेय ने सबसे अधिक बोली लगाकर टैक्सी स्टैंड का ठेका अपने नाम कर लिया। इस दौरान कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक विष्णु प्रसाद, विनोद गुप्ता, शकील अहमद, धर्मवीर सोनी, विकासदीप जायसवाल और मेहताब अहमद सहित निकाय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
सिसवा टैक्सी स्टैंड की हुई नीलामी:देवरिया के व्यक्ति ने 12.96 लाख रुपये की लगाई सर्वाधिक बोली
RELATED ARTICLES












