बहराइच के ग्राम बर्दिया में बुधवार सुबह जी कंपनी 79 वाहिनी द्वारा आपदा प्रबंधन पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को आपदा की स्थिति से निपटने के लिए जागरूक करना था। सुबह 09:30 बजे से 11:00 बजे तक चले इस कार्यक्रम का नेतृत्व निरीक्षक हिमांशु शेखर ने किया। उनकी टीम में उप निरीक्षक ज्ञानानंद, दीपक थापा और सहायक उप निरीक्षक मृदुल गोगोई सहित कुल 15 जवान शामिल थे। टीम ने ग्रामीणों के सामने आपदा से बचाव के आधुनिक उपायों और उपकरणों का सीधा प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण के दौरान भूकंप, बाढ़ और आगजनी जैसी आपदाओं में सुरक्षित रहने के तरीके तथा प्राथमिक उपचार (फर्स्ट-एड) देने का प्रायोगिक अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्याम लाल चौधरी, स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज कुमार, अध्यापक प्रशांत दुबे और हेमसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने जवानों के इस प्रयास की सराहना की। जी कंपनी 79 वाहिनी के मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र सिंह (एसीएन) ने बताया कि सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में ऐसे जागरूकता अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
बर्दिया गांव में आपदा प्रबंधन का प्रैक्टिकल डेमो:G Coy 79 वाहिनी ने ग्रामीणों को दिया प्रशिक्षण, आपदा से बचाव के उपकरणों का प्रदर्शन किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












