Homeक्राइम (Crime)पुरानी रंजिश में खूनी हमला! बलिया में पुलिस का बड़ा एक्शन, जानलेवा...

पुरानी रंजिश में खूनी हमला! बलिया में पुलिस का बड़ा एक्शन, जानलेवा हमले का फरार आरोपी गिरफ्तार

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में रसड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहा है एक साथी रवि को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक रसड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था की पुरानी रंजिश के चलते प्रतिपक्षियों ने पूरे परिवार पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया था। इस हमले में महिला के बेटे ओमप्रकाश के सिर पर गंभीर चोटे आई थी और परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए थे। इस शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच से शुरू की थी।

Also Read: रायबरेली में आधी रात ‘महायुद्ध’! कसाईखाने ले जाए जा रहे 120 पशु किए गए रेस्क्यू , बजरंग दल के वीरों ने घेरा

बुधवार को रसड़ा थाने के उपनिरीक्षक आकाश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश में गस्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रधानपुर चट्टी के पास घेराबंदी की और अभियुक्त सुनील पुत्र सदानन्द राजभर उर्फ सादा को दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त सुनील के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 115(2), 333, 125 181(1) और 109(1) के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया गया।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments