Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नगरपालिका अध्यक्ष व प्रतिनिधि ने गायों को खिलाया गुड़-चारा:निचलौल के सिसवा में...

नगरपालिका अध्यक्ष व प्रतिनिधि ने गायों को खिलाया गुड़-चारा:निचलौल के सिसवा में श्रीकृष्ण गौशाला में हुआ गौसेवा समारोह, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


सिसवा नगरपालिका के गांधी नगर वार्ड स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में गुरुवार को गौसेवा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल और उनके प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से गौ पूजन कर गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाया। इस दौरान गौशाला परिसर में धार्मिक और श्रद्धामय माहौल बना रहा। समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने भारतीय संस्कृति में गौ सेवा और गौ पूजन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में गाय को गौ माता का दर्जा दिया गया है और इसमें 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा से सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। गौशाला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु, समाजसेवी और गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने गौ सेवा में सहभागिता निभाई और गौशाला के कार्यों की सराहना की। संतों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी इस अवसर पर महंत श्री बालक दास जी, सभासद राम सूरज, गौशाला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष शिव अग्रवाल समेत कई सामाजिक और व्यापारी वर्ग के लोग मौजूद रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments