Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)परतावल में 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका:पुलिस ने पोस्टमार्टम...

परतावल में 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका:पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी


महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 8 स्थित छत्रपति शिवाजी नगर मेहाबार में शनिवार देर रात एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव घर के पीछे पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मेहाबार निवासी महेंद्र पाण्डेय (55 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को जानकारी दी गई। श्यामदेउरवा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, महेंद्र पाण्डेय को कुछ दिन पहले ही गंभीर बीमारी का पता चला था। जांच में उन्हें लिवर कैंसर होने की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद वे मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगे थे। परिवार ने बताया कि वे धीरे-धीरे अवसाद (डिप्रेशन) में चले गए थे। उनका इलाज चल रहा था और बेहतर उपचार के लिए रविवार को उन्हें पीजीआई लखनऊ ले जाने की तैयारी भी की गई थी। परिवार का कहना है कि बीमारी की जानकारी मिलने के बाद से उनकी मानसिक स्थिति लगातार प्रभावित थी। इस संबंध में चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments