बहराइच जिले के बलहा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा खैरी समैसा के हनुमान गढ़ी बाजार में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप महीनों से खराब पड़ा है। इससे राहगीरों, बाजार आने वाले ग्रामीणों और पास के जूनियर विद्यालय के छात्रों को पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगती है। ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग 15 किलोमीटर दूर से लोग अपनी घरेलू वस्तुएं खरीदने आते हैं। यह मुख्य मार्ग पर होने के कारण आवागमन भी लगातार बना रहता है। पास में ही एक जूनियर विद्यालय भी संचालित होता है। महीनों से खराब पड़े इस हैंडपंप पर किसी भी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं गया है। भीषण गर्मी के इस मौसम में राहगीरों, छात्रों और बाजार आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पानी पीने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें हैंडपंप खराब होने की जानकारी नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि हैंडपंप खराब है, तो जल्द ही मिस्त्री से संपर्क कर उसे ठीक करवाया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पानी की व्यवस्था को सुचारू रूप से ठीक कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों और छात्रों को समय पर पीने का पानी मिल सके।
हनुमान गढ़ी बाजार का हैंडपंप खराब:महीनों से बंद, राहगीरों व ग्रामीणों को पानी की समस्या
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












