Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सकारपार क्षेत्र में चरमराई विद्युत व्यवस्था:गर्मी का टॉर्चर, ऊपर से बिजली का...

सकारपार क्षेत्र में चरमराई विद्युत व्यवस्था:गर्मी का टॉर्चर, ऊपर से बिजली का शॉर्टकट; अंधेरे में रातें काटने को मजबूर लोग


सिद्धार्थनगर के सकारपार चौराहा क्षेत्र में बिजली कटौती और रोस्टिंग से लोग परेशान हैं। आए दिन होने वाले फॉल्ट और घंटों तक बाधित रहने वाली विद्युत आपूर्ति ने जनजीवन को प्रभावित किया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्युत विभाग की ओर से गुणवत्तापूर्ण कार्य न होने के कारण बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बार-बार बिजली गुल होने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि रोस्टिंग खत्म होने से पहले ही दोबारा कटौती शुरू हो जाती है, जिससे उनकी नाराजगी बढ़ रही है। क्षेत्रवासियों के अनुसार, सकारपार चौराहा के मुख्य बाजार और आसपास के गांवों में तार टूटने और अचानक फॉल्ट होने से बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रहती है। हाल ही में समाधि बाबा मोड़ पर एक जर्जर विद्युत पोल और तार गिरने की घटना ने विभाग के कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने भविष्य में बड़ी दुर्घटना की आशंका जताई है। लगातार बाधित हो रही विद्युत आपूर्ति से घरेलू कार्य, पेयजल व्यवस्था, छोटे व्यापार और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। रात में बिजली कटौती से लोगों को परेशानी हो रही है। सकारपार निवासी प्रेम मिश्रा ने बताया कि लगातार रोस्टिंग और फॉल्ट के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि समय पर मरम्मत न होने से समस्या बढ़ रही है। महुलानी निवासी श्रवण मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में जर्जर तार और पोल कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। उन्होंने विभाग से तत्काल निरीक्षण की मांग की। इस संबंध में बांसी के एसडीओ दशरथ राम ने बताया कि क्षेत्र में जहां भी जर्जर पोल और तारों की शिकायतें मिली हैं, वहां निरीक्षण कर मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments