देश में लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि देश में बहुत बड़ा आर्थिक तूफान आने वाला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस आर्थिक तूफान की चोट सबसे ज्यादा युवाओं, गरीबों, मध्यम वर्ग, किसानों और मजदूरों को लगेगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने अदाणी और अंबानी वाला जो ढांचा बना रखा है वह अब पूरी तरह से टूट जाएगा। राहुल ने कहा कि 12 साल में पीएम मोदी ने जो ढांचा खड़ा किया है वह सिर्फ अडानी और अंबानी के लिए था। उन्होंने आगे कहा कि जब यह ढांचा टूटेगा तब नुकसान सबसे ज्यादा आम जनता को होगा। उन्होंने कहा कि वे लोग तो अपने महलों में बैठे रहेंगे लेकिन यूपी और देश के युवाओं और जनता को जोरदार झटका लगेगा।
यह भी पढ़ें: ‘सायोनी घोष का सिर काटकर लाने वाले को 1 करोड़ दूंगा’, BJP नेता ने किया एलान
‘अदाणी-अंबानी और मोदी को नहीं लगेगा झटका’
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र राय बरेली में दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा, ‘देश में जो ‘आर्थिक झटका’ आ रहा है वह अब गौतम अदाणी मुकेश अंबानी और नरेंद्र मोदी को नहीं लगेगा। यह झटका आपको लगेगी- युवाओं को, गरीबों को, मध्य मवर्ग को, किसानों को, मजदूरों को, छोटे व्यापारियों को- जो कभी इस ढांचे का हिस्सा थे ही नहीं।’
‘बहुत कठिन समय आ रहा है’
राहुल गांधी ने आगे कहा कि ‘इस आर्थिक संकट से लोग इस कदर परेशान होंगे, जो इससे पहले कभी नहीं हुए होंगे।’ सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आगे देश के सामने बहुत कठिन समय आ रहा है। कार्रवाई करने की बजाय पीएम नरेंद्र मोदी देश से कह रहे हैं कि विदेश यात्रा पर मत जाओ लेकिन खुद दुनिया घुम रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बाउंसर्स और फोटोग्राफर्स में हुई धक्का मुक्की, गोविंदा ने माफी मांगकर संभाली बात
कच्चे तेल, गैस कीमतें महंगी
दरअसल, ईरान के ऊपर अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद कच्चे तेल, गैस और खाद की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसकी वजह से भारत सरकार ने देश में बिकने वाले पेट्रोल-डीजल, गैस और उर्वरक महंगा कर दिया है। आने वाले समय में इनकी कीमतें और भी महंगी होंगी।
बता दें कि राहुल गांधी ने इससे पहले नोटबंदी और जीएसटी से देश की जीडीपी को भारी नुकसान होने की बाद कही थी। वहीं, कोरोना काल आने से पहले कहा था कि देश में भयानक तूफान आने वाला है।












