Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बंगलवा के जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे:दीवारों में दरारें, छत...

बंगलवा के जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे:दीवारों में दरारें, छत से गिर रहा प्लास्टर; अभिभावकों में हादसे का डर


बढ़नी चाफा नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर-9 महाराणा प्रताप नगर बंगलवा गांव स्थित सरकारी विद्यालय की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। विद्यालय भवन जर्जर अवस्था में पहुंच गया है, जिससे यहां पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय की दीवारों में जगह-जगह बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं, जबकि छत का प्लास्टर टूटकर गिर रहा है। बरसात के दौरान कक्षाओं में पानी भर जाता है, जिससे बच्चों को पढ़ाई करने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की भी उचित व्यवस्था नहीं है। शौचालय बदहाल पड़े हैं और पेयजल व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं बताई जा रही है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल की हालत देखकर बच्चों को वहां भेजने में डर लगता है। उनका कहना है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि सरकार एक ओर सरकारी विद्यालयों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का दावा करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से विद्यालय भवन की तत्काल मरम्मत कराने तथा बच्चों के लिए सुरक्षित शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों प्रभावित होंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments