श्रावस्ती के इकौना विकास खंड क्षेत्र के पटखौली कलां गांव में गुरुवार को अज्ञात कारणों से आग लगने से दो परिवारों का लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में गृहस्थी का सामान, अनाज और महिलाओं के जेवर नष्ट हो गए। पटखौली कलां निवासी सतीश उर्फ आज्ञा राम पुत्र हृदय राम और रंजीत पुत्र आज्ञा राम के घरों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से घर में रखे टीवी, पंखा, कूलर, वॉशिंग मशीन, बेड, कुर्सी, मेज, रजाई, गद्दा सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल गए। इसके अतिरिक्त, दो महिलाओं के जेवर भी आग में नष्ट हो गए। लगभग 10 क्विंटल गेहूं और 5 क्विंटल धान भी जलकर नष्ट हो गया, जिससे प्रभावित परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। फायर सर्विस चालक राजू कुमार (इंचार्ज) और फायरमैन इंद्रजीत पटेल ने एफएसओ महोदय के नेतृत्व में ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से आसपास के अन्य घरों को सुरक्षित बचा लिया गया।
श्रावस्ती में आग से दो घर जले:लाखों का गृहस्थी सामान, अनाज और जेवर राख हुए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












