Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)राम जानकी मार्ग पर कार-ई-रिक्शा की टक्कर:रूपगढ़ के पास हुई दुर्घटना में...

राम जानकी मार्ग पर कार-ई-रिक्शा की टक्कर:रूपगढ़ के पास हुई दुर्घटना में चालक गंभीर घायल

#बस्ती_न्यूज

राम जानकी मार्ग पर रूपगढ़ गांव के पास शनिवार दोपहर एक कार और ई-रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना छावनी थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर हुई। आमोढा की तरफ से आ रही एक अर्टिगा कार ने रूपगढ़ गांव से राम जानकी मार्ग पर मुड़ते ही एक बैटरी रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बैटरी रिक्शा का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायल ई-रिक्शा चालक की पहचान 35 वर्षीय राजेंद्र के रूप में हुई है, जो नियामतपुर, थाना दुबौलिया के निवासी हैं। ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल राजेंद्र को दुबौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments